सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास जेसीबी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें महिला समेत दो की मौत हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।