फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में जेल में कैदी की मौत, चार महीने पहले पॉक्सो के तहत हुई थी 10 साल की सजा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 03:22 PM IST

सुल्तानपुर में जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसे पॉक्सो एक्ट में चार माह पूर्व विशेष न्यायधीश ने 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के जयचंद्रपुर निवासी शब्बीर अहमद पुत्र रमजान अहमद (35) को शनिवार रात जेल में सांस फूलने की शिकायत हुई। जेल प्रशासन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें