फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में डीजे पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, एचटी लाइन के तार से छूने से मौत; साथी झुलसा

यूपी के सुल्तानपुर में शादी समारोह के दौरान हादसा हो गया। बरात निकलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसे बचाने गया दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव की है। गांव निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र की बरात कादीपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव जा रही थी। बरात घर से निकलते ही डीजे बजने लगा और युवक नाचने लगे। इसी दौरान गांव निवासी संतोष कुमार का 25 वर्षीय पुत्र शिवा डीजे पर चढ़कर वीडियो बनाने लगा। तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। उसे बचाने के लिए पाखरपुर जलालपुर, अंबेडकरनगर निवासी रंजीत (22 वर्ष) दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतिगरपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें