फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में बगैर परीक्षार्थियों के रवाना की गई 15 बसें, निजी वाहनों से परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी

सुल्तानपुर में रविवार को यूपीपीसीएस की परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे। इनमें नौ हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके लिए जिला प्रशासन के कहने पर रोडवेज में करीब 15 बसों को परीक्षा के लिए लगा दिया गया। शनिवार रात से ही लखनऊ के लिए बसें लगाई गई थीं। लेकिन परीक्षा का कोई असर परिवहन निगम की बसों पर नहीं दिखाई दिया। रविवार को सुबह से ही एआरएम, केंद्र प्रभारी समेत अन्य चालक परिचालक बसों के पास खड़े रहकर परीक्षार्थियों का इंतजार करते रहे। सुबह पाली की परीक्षा पूरी होने के बाद रोडवेज में करीब पांच हजार परीक्षार्थियों के बसों से सफर करने की उम्मीद थी लेकिन अधिकांश परीक्षार्थी निजी वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। इस वजह से रोडवेज परिसर की बसें बिना परीक्षार्थियों के सिर्फ यात्रियों को लेकर रवाना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें