फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 02:29 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों ने सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या कर दी। इससे पहले उस एक स्कूल के मैदान में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खून बिखरा मिला है। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव का है। शनिवार देर शाम करीब 7.45 बजे गांव निवासी अमन यादव (24 ) का कार सवार पांच-छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जमकर पिटाई के बाद उसकी हत्या करके शव गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार की सुबह उसका शव इब्राहिमपुर घाट के पास मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें