रेलवे ने 25-26 दिसंबर की रात्रि से यात्री किराये में बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी लागू हो गई है। 215 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किमी एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किमी दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यात्री किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। साल में दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जुलाई में यात्री किराया बढ़ाया गया था। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी और एसी श्रेणी के किराये में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। बढ़ोतरी के बाद 500 किलोमीटर की यात्रा में किराया 10 रुपये बढ़ जाएगा।