फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बारिश और हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, खेतों में गिरी धान की फसल

सुल्तानपुर में रुक-रुककर हुई बारिश और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी और कटी धान की फसलों को भी नुकसान की आशंका है। कई जगह धान की फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गिरी फसल की कटाई और उपज को सुरक्षित रखने में किसानों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के हीरालाल गोस्वामी ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं, बारिश से धान की फसल प्रभावित होने की चिंता भी किसानों को सता रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें