फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एशिया के सबसे ताकतवर शख्स 'मनोज चोपड़ा' ने दिखाई अपनी ताकत

सुल्तानपुर में बल्दीराय के गनापुर में निजी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति मनोज चोपड़ा रहे। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर व मस्तिष्क के विकास में महती भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। मनोज चोपड़ा ने ब्लेडर में फूंक मारकर गुब्बारे की तरह फोड़ना, रोटी बनाने का तवा मोड़ना, हजारों पन्नों की किताबों को एक झटके में फाड़ देना, बेस बॉल स्टिक, लोहे की रॉड तोड़ने जैसे कई हैरतअंगेज कारनामे किए। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने दौड़, रिले रेस, भाला फेक, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, कबड्डी, वॉलीबॉल बास्केट बॉल आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। प्रबंधक व प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, ओमकार नाथ, श्याम प्रीत, पंकज श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी, ज्योति दुबे, अरुण तिवारी, विनोद त्रिपाठी, प्रज्ञा शुक्ला, प्रांजलि पाठक, अर्चना, विकास शुक्ला, मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें