फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत; VIDEO

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट पर अंडरपास के पास शुक्रवार को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार नीरज कुमार उर्फ गोलू (19) की मौत हो गई। वह दुद्धी मुंसिफ कोर्ट से अपने मुकदमा की तारीख से लौट रहा था। म्योरपुर निवासी जय सोनी ने बताया कि आठ माह पहले छोटे भाई विजय सोनी से भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी। इसी में शुक्रवार को कचहरी में तारीख पर बेटा नीरज गया था। देर शाम अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। झारोखुर्द गांव के रेलवे गेट पर अंडरपास के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दूसरे बाइक पर मौजूद उसके दोस्त रूपिन जायसवाल व गुलशेर ने ग्रामीणों की मदद से घायल नीरज को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें