सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप में सोमवार को पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। चार घंटा बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के लिए कोई मदद उपलब्ध न कराने पर ग्रामीण उग्र हो गए। गांव के सामने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे जाम के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो वह वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर आ गए। चुर्क मोड़ के पास हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया। देर शाम तक पोखने में डूबे युवक की तलाश जारी रही।