फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन नहीं बता सके कितना हुआ कार्य, डीएम ने लगाई फटकार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 15 May 2026 09:40 PM IST

करीब साढ़े चार दशक से निर्माणाधीन बहुद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम चर्चित गौड़ ने परियोजना का औचक निरीक्षण किया। अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दिसंबर तक इस परियोजना को पूरी तरह क्रियाशील किया जा सके। डीएम ने डूब क्षेत्र के गांवों में विस्थापित होने वाले परिवारों को मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान और माइनर नहर खोदाई कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। वन विभाग ने जून तक पेड़ कटान पूरा करने की जानकारी दी, जबकि विद्युत निगम ने तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। डीएम ने दुद्धी और ओबरा के एसडीएम को लंबित दाखिल-खारिज और मुआवजा प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कराने को कहा। कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी न देने पर कनहर कैनाल डिवीजन प्रथम के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह को कड़ी फटकार लगाई। वहीं माइनर खोदाई में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, ओबरा एसडीएम विवेक सिंह, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, विद्युत निगम के एसई ज्ञानेंद्र सिंह, वन विभाग रेणुकूट के डीएफओ कमल कुमार, ओबरा डीएफओ दिलीप तिवारी, रेंजर सरिता गौतम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें