सोनभद्र के रामगढ़ क्षेत्र के कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ आरंभ हो गया। इससे पहले 21 महिला एवं कन्याओं ने कलश, नारियल के साथ क्षेत्र में यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। ध्वज के साथ निकली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गूंजायमान रहा। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास ने बताया कि आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए महायज्ञ कराया जा रहा है। इस मौके पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, कोषाध्यक्ष कालो देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, झमोला दीदी, रामा देवी, उर्मिला देवी आदि रहे।