फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 12:15 AM IST

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। देर रात शव लेकर अस्पताल जा रहे परिजनों को पुलिस ने लोढ़ी में रोक दिया। परिजन निजी अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लउआ गांव निवासी अंजू (20) की शादी चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी अजय चेरो के साथ हुई थी। गर्भवती अंजू कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सलखन स्थित एक अस्पताल ले गए थे। वहां एक महिला उसे अच्छे उपचार का हवाला देकर रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित एक अस्पताल ले आई। बताते हैं कि यहां शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद हालत गंभीर बताकर चिकित्सक ने उन्हें जबरन वाराणसी भेज दिया। वहां पहुंचने पर प्रसूता की पहले ही मौत होने की जानकारी हुई। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर कोटा स्थित घर गए। वहां से शुक्रवार की देर शाम शव लेकर परिजन निजी अस्पताल जा रहे थे। इस बीच उन्हें लोढ़ी में जिला अस्पताल के पास रोक दिया गया। वहां से पुलिस ने एंबुलेंस को मोर्चरी पहुंचा दिया। परिवार के लोग शव को निजी अस्पताल ले जाने और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें