उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो रही है। यह परीक्षा दो दिनों तक जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों में प्रवेश से पहले एक-एक अभ्यर्थी की गहन छानबीन की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रत्येक पाली में 2400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 9600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।