फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर जा रही कार को ट्रक ने मारा टक्कर, इंजीनियर की मौत, पत्नी-बेटा घायल; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:44 AM IST

चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास रविवार की दोपहर बाद दूसरे (रांग) साइड से आ रहे ट्रक की टक्कर से जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चला रहे इंजीनियर किशोर कुमार चौधरी (38) की उसी में दबकर मौत हो गई। पत्नी-बच्चे भी घायल अवस्था में देर तक कार के भीतर ही फंसे रहे। जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें