तीन तलाक देने, मारपीट कर घर से बाहर निकालने, दूसरी शादी रचाने के मामले में पीड़िता ने शौहर-सास सहित आठ के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रकरण में दहेज उत्पीड़न, क्रूरता, मारपीट, और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।