फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, मांगा अधिकार, VIDEO

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर आदिवासियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को साैंपा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर देश अमृतकाल महोत्सव मना रहा है। दूसरी तरफ आदिवासियों के लिए संविधान में दिए गए अधिकार कोपूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है। आदिवासी बहुल क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि सरकार वनाधिकार अधिनियम का पालन सही ढंग से नहीं कर रही है। श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट, भूमि संरक्षण अधिनियम का खत्मा कर अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, आरके अरमो, रामकुमार मरकाम, रामचंद्र टेकाम, शिव प्रसाद अरमो, हीरालाल, देवा सिंह, अमर सिंह, श्रीराम टेकाम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें