फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा की महिला विंग ने भारतीय सेना के शौर्य का गान किया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरकरा गांव से बरैला महादेव मंदिर तक निकली यात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करती रहीं। सेना के शौर्य को सलाम किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उस ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक है, जब विश्व इतिहास में पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा किहमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है। हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है। कहा कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देने में सक्षम है। सेना है तो सुकुन है। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, रितु अग्रहरि, आरती चौबे, तारा देवी, वंदना वर्मा, पूनम गुप्ता, श्रेया पांडेय, कंचन, कविता यादव आदि शामिल रहीं। उधर, घोरावल नगर पंचायत में विधायक डॉ. अनिल मौर्य के नेतृत्व में मेन तिराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा घोरावल-राॅबर्टसगंज मार्ग, दुर्गा मंदिर, शिवद्वार मार्ग, गुरुवल मार्ग, मुक्खा मोड़, पुरानी बाजार आदि स्थानों से गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया। विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस महान वीरता, शौर्य और देशप्रेम का परिचय दिया है, वह ऐतिहासिक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें