फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में जिला अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन धरने पर बैठे, हत्या का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 10:29 PM IST

रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर परासी पांडेय गांव के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को हंगामा किया। जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। वह साजिश के तहत हत्या कराने और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि देर शाम तक एक युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी चंदन तिवारी (28) मंगलवार की शाम अपने साथी राजेश के साथ बुलेट बाइक से शाहगंज गया था। देर रात लौटते समय परासी पांडेय गांव के पास उनकी बुलेट खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बुलेट सवार छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर ही चंदन और राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। चंदन की बहन सुमन ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया। बताया कि चंदन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वह कई दिनों से उसे मारने की फिराक में थे। गत 30 मई को भी चंदन को अगवा कर पिटाई की गई थी। उसे अधमरा हाल में गोरडिहा विद्यालय के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, मगर पुलिस आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। चंदन के भाई कुंदन ने बताया कि दो दिन से आरोपी असलहा लेकर घूम रहे थे। तब उन्होंने विवेचक को इसकी जानकारी दी, मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार की दोपहर परिजन चंदन की तस्वीर के साथ जिला अस्पताल के गेट के पास धरने पर बैठ गए। वह हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी अनिल कुमार, कोतवाल गोपालजी गुप्ता पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता की। एएसपी ने परिजनों को समझा कर शांत कर दिया गया है। जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें ठोस कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें