फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र की एकलव्य कोचिंग में नहीं आते शिक्षक, पढ़ाई बाधित होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 07:36 PM IST

सोनभद्र के एकलव्य कोचिंग में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों के नहीं आने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कोचिंग में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद विभाग ने कोचिंग में अध्यापन के लिए नामित ओबरा की रिजलेंस संस्था का अनुबंध समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि वह एकलव्य कोचिंग के माध्यम से जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं। जब से कोचिंग आरंभ हुआ है, तब से कक्षाएं अध्यापकों की अनुपस्थिति के कारण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहीं। इससे पठन पाठन बाधित हो रहा है। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से नियमित पठन-पाठन कराए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यार्थियों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव की माने तो एकलव्य कोचिंग सेंटर का संचालन ओबरा की रिजलेंस संस्था के माध्यम से कराया जा रहा था। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संस्था का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। अब जिला समाज कल्याण विभाग अपने स्तर से एकलव्य कोचिंग सेंटर का संचालन कराएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें