फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सरकार के आठ साल पर सपा का प्रदर्शन, उठाए सवाल, महंगाई-बेरोजगारी बेमिसाल का दिया नारा

सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। आठ साल में महंगाई, बेरोजगारी बेमिसाल बढ़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध बढ़ा है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। भूमाफियाओं का बोलबाला है। बिजली महंगी है, दवा महंगा है। पेट्रोल-डीजल महंगा है। न महंगाई नियंत्रित हो रही है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा। आठ साल में यूपी बेहाल हो गया है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार का हर नारा झूठा है। मुन्ना कुशवाहा, बृहस्पति भारती ने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान हैं। प्रदर्शन में संदीप खरवार, सैफ, दीपक पटेल, अरविंद पासवान, लालू भारती, गोपाल गुप्ता, हिफाजत अली, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, अजीत खरवार, चंदन भारती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें