सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने के आसार हैं। अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवार के चलते निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। बुधवार को पर्चा वापसी के बाद ही किन पदों पर मुकाबला होगा पता चलेगा।