सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों के जेवरात, नकदी और चोरी में इस्तेमाल लोहे का रॉड समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। चोर पहले इलाके में फेरीवाला बनकर घूमते हुए रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे।