फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में कलश यात्रा के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ शुरू

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 02:43 PM IST

रॉबर्ट्सगंज नगर के अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर भक्तगण नाचते गाते हुए चल रहे थे। रामजानकी मंदिर के प्रधान पुजारी व मंच संचालक आचार्य नीरज मिश्र ने बताया कि श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ राम जानकी मंदिर यज्ञ समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ का पांचवा वर्ष है। रविवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो ब्रह्मनगर, अशोक नगर सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए बढ़ौली चौक होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष आस्थावान शामिल हुए। सोमवार से सुबह सात बजे से प्रभू का शृंगार पूजन आरती एवं मानस पाठ किया जाएगा। शाम सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक श्रीराम कथा होगी। मानस मर्मज्ञ मुरारी जी महाराज श्रीराम कथा श्रवण कराएंगें। कलश यात्रा में मुख्य रूप से राजेश शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, नवीन पांडेय, मनीष तिवारी, अरविंद पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें