फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू लादकर जा रहे तीन ट्रकों को एसडीएम ने पकड़ा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 08:38 PM IST

घोरावल तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ले जा रहे तीन ट्रकों को शुक्रवार की रात में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने पकड़ लिया। बालू लदे इन ट्रकों काे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और खनन विभाग व परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 10.30 बजे घोरावल से रॉबर्ट्सगंज जाने वाले मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे तीन ट्रक दिखाई दिए। इन वाहनों पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था। जब इन वाहनों और कागजातों की जांच की गई तो इनके एमएम-11 कुशीनगर एवं गोरखपुर के पाए गए, जबकि ये सभी घोरावल क्षेत्र एवं मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में बालू खाली करने जा रहे थे। यह सभी ट्रक लगभग 25 टन ओवरलोड पाए गए। बालू लदे तीनों वाहनों को घोरावल कोतवाली में सुपुर्द किया गया। इस संबंध में खनन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी सोनभद्र को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें