फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा कर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों का किया विरोध, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:54 PM IST

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर शनिवार को नुक्कड़ सभा किए। नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए, लेकिन जनता मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगी बिजली सहित अन्य समस्याओं से परेशान है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर जनता को मंहगाई की आग में झोंकने का काम किया है। सिर्फ कहने को डबल इंजन की सरकार है। दोनों इंजन देश-प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली, किसानों का कर्ज माफ, माता बहनों को प्रति वर्ष 40 हजार रुपये देने का काम किया जाएगा। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आज कई पेपर लीक हो चुके हैं। इससे छात्र परेशान हैं। एडवोकेट रियाजउद्दीन और जुनैद अंसारी ने कहा कि जनता बढ़ती मंहगाई, खाद्य पदार्थ, रसोई गैस, सिलिंडर, आटा, चावल, दाल, महंगा काॅपी-किताब आदि से परेशान हो चुकी हे। व्यापारी, युवा, किसान और नौजवान सभी तबके के लोग इस सरकार से परेशान हैं। इस अवसर पर सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, राजेश यादव, पवन सिंह, सरोज भारती, रविन्द्र विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें