केंद्र सरकार के गठित आठवें वेतन आयोग के लिए जारी भारत का राजपत्र में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल नहीं किए जाने के विरोध में पेंशनर्स उतर गए हैं। सोमवार को पेंशनर्स सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।