हिंदुआरी फीडर से जुड़े इलाकों में अघोषित बिजली कटौती, बार-बार लो-वोल्टेज और उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।