कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नदी-तालाब के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। रंग-बिरंगे झालरों और दीपों की सजावट मन मोह रही थी। ऐसा दृश्य था मानो देवों की दीपावली मनाने धरती पर सितारे भी उतर आए हों। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहा। वाराणसी की तर्ज पर चोपन, दुद्धी, विंढमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गंगा आरती भी की गई। यह अद्भुत नजारा देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।