फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बही नई पुलिया, कई गांवों का संपर्क टूटा; सात दिन पहले ही कराया गया था निर्माण;VIDEO

सोनभद्र जिले के अनपरा परिक्षेत्र के रणहोर, जोगिंदरा और कुलडोमरी गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग-75ई से जोड़ने वाली सड़क पर बनी नई पुलिया रविवार देर रात हुई लगातार बारिश में बह गई। इससे तीनों गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया था। यह सड़क हल्के वाहनों के आवागमन के लिए बनाई गई थी, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से इस मार्ग पर 50 टन तक राख लदे भारी ट्रेलरों के संचालन से सड़क और पुलिया जर्जर हो गए थे। करीब 10 दिन पहले पुरानी पुलिया की दीवार टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने सात दिन पहले पुरानी पुलिया के बगल में नई पुलिया का निर्माण कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार देर रात से हुई लगातार बारिश में यह नई पुलिया भी बह गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शहर की ओर निकले तो पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद गांवों का संपर्क टूट गया। मजबूरी में दोपहिया और हल्के वाहनों से आने-जाने वाले लोग जोखिम उठाकर पुरानी क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आवागमन जल्द बहाल कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें