फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवानगर, नेमना, म्योरपुर और रिहंद नगर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; VIDEO

बीजपुर के नेमना गांव के टोला चेतवा स्थित चेतना परिसर में चल रहे उड़ान कबड्डी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें नवानगर, नेमना, म्योरपुर और रिहंदनगर की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले क्वार्टर फाइनल में नवानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्तिनगर को एकतरफा मुकाबले में 40-11 से मात दी। दूसरे मुकाबले में विरसा मुंडा बिछियारी और नेमना आमने-सामने थे, जिसमें नेमना ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच 33-15 से अपने नाम किया। तीसरा मैच म्योरपुर और चेतना की टीमों के बीच खेला गया। म्योरपुर ने प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 30-16 से जीत लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में रिहंद नगर ने दमदार प्रदर्शन किया और चरगोड़ा को 45-15 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें