फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महायज्ञ का शुभारंभ.... मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी से गूंजा नगर

श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्रीराम दरबार का भव्य शृंगार हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशीरत्न पं. सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक महामंत्री सुशील पाठक ने किया। यज्ञ में 108 भूदेव मानस पाठ कर रहे हैं। वहीं यजमान एवं समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने पत्नी के साथ सविधि पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें