झारखंड की सीमा पर स्थित यूपी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों के पिता ने पड़ोसी गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां के साथ शादी रचाई है। दोनों एक-दूसरे के प्रेम में पड़कर कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों ने इसका वीडियो भेजा तो घरवाले सन्न रह गए।