सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से आहत उसकी प्रेमिका कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि लड़की के घर वालों ने कुछ माह पहले ही युवक पर केस दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भी हुई थी। बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी किशोरी (16) के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया।