रेणुकूट में हाथीनाला से अनपरा के बीच में जगह-जगह नौ वाहनों के खराब होने के कारण लंबा जाम लगा हुआ है। एमपी बार्डर पर एक हजार वाहनों को रोके जाने के बाद भी जाम से राहत नहीं मिली। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर धड़ल्ले से चल रही ओवरलोड राख लदी ओवरलोड वाहनों से जगह-जगह राख गिरने से भी जाम की समस्या बन जाती है। वहीं चढ़ाई वाले इलाकों में वाहनों के खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार की रात में से रविवार को पूरे दिन भी जाम लगा रहा। इस बीच शनिवार की रात में तुर्रा के स्थानीय लड़कों ने एक रोडवेज़ बस चालक की पिटाई कर दी। उस समय बस शक्तिनगर की तरफ जा रही थी। रोडवेज चालक को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। चालक का नाम व पता नहीं चल सका है।