फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल के पास चल रही शराब की दुकान, नशेड़ियों के उत्पात से छात्राएं परेशान; महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र जिले के मधुपर ग्राम पंचायत में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जिला आबकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्कूल के पास चल रही दुकान से छात्राओं, महिलाओं को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए तत्काल दुकान को अन्यत्र हटवाने की मांग की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ऊषा चौबे ने कहा कि मधुपर ग्राम पंचायत में स्थित शराब की दुकान के कारण विद्यालय और कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नशे में धुत लोग महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें