फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजू बाबा के जलाभिषेक के लिए विंध्याचल रवाना हुए कांवड़िए, VIDEO

सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रॉबर्ट्सगंज नगर के अंबेडकर नगर स्थित बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर से शुक्रवार को कांवड़ियों का जत्था मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ। कांवड़िया विंध्याचल धाम पहुंचक गंगाजल भरेंगे और वहां से पैदल यात्रा कर रॉबर्ट्सगंज लौटेंगे। यहां बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद कांवड़ियों ने यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। संयोजक बृजलाल दास ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान भगवान शिव का स्मरण करते हुए आगे बढ़ना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव है। यात्रा पूरी होने के बाद बैजू बाबा बैजनाथ धाम में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ियों के पहुंचने पर मंदिर में विशेष जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। यात्रा में बृजलाल दास, आशा देवी, श्याम बाबू, रामबाबू, छोटू महाराज, राज, रानी, रितु, मैना देवी, संजना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें