फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अभ्यर्थियों के लिए आसान नहीं रही सफर की भी परीक्षा, बसों में भीड़ ने बढ़ाई परेशानी

सोनभद्र जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को केंद्रों के अलावा सफर में भी कठिन परीक्षा देनी पड़ी। आवागमन के लिए सड़क मार्ग के ही विकल्प के चलते बसों में भारी भीड़ रही। परीक्षा के बाद समय से घर पहुंचने के लिए परेशान अभ्यर्थी बसों में सवार होने और फिर सीट पाने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। सोनभद्र में परीक्षा के लिए आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, मिर्जापुर जिले के अभ्यर्थियों का केंद्र आवंटित है। इन जिलों से आवागमन का साधन सड़क मार्ग ही है। रोडवेज की ओर से विभिन्न डिपो की 130 से अधिक बसें वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चलाई जा रही हैं, मगर परीक्षा के दौरान यह बसें कम पड़ी गई। नतीजा डिपो में खड़ी दस अतिरिक्त बसों को भी लगाया गया। बावजूद परीक्षार्थियों की मुश्किल कम नहीं हुई। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के वक्त थी। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी अपने घरों को लौटने के लिए बेताब थे तो दूसरी ओर परीक्षा देने के लिए बाहर से अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला भी बना हुआ था। ऐसे में बसों में काफी भीड़ रही। दोपहर करीब एक बजे रोडवेज डिपो में अभ्यर्थियों की भीड़ इस कदर थी कि बस खड़ी होने के महज पांच मिनट में ही सभी सीटें फुल हो गई थीं। एक-एक कर तीन बसें स्टैंड पर लगी, सभी में स्थिति यही रही। पहले बस में सवार होने की जद्दोजहद और फिर सीट के लिए अभ्यर्थी मारामारी करते नजर आए। आम यात्रियों को भी इससे दुश्वारी झेलनी पड़ी। रोडवेज के एआरएम विश्राम सिंह का कहना था कि अतिरिक्त बसें लगाकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। वाराणसी रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें