ग्राम पंचायत जुगैल...। सोनभद्र में चोपन ब्लाॅक की इस ग्राम पंचायत की आबादी करीब 40 हजार है। यहां ज्यादातर आबादी गरीब, अशिक्षित और बेरोजगार है। लालच और परंपरा की आड़ में लोग अपने मासूम बेटे-बेटियों का बाल विवाह कर देते हैं। इस साल अब तक सोनभद्र में 30 बाल विवाह रोके जा चुके हैं।