फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एक साथ एक मंच पर लेंगे शपथ, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 06:26 PM IST

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के गठन के साथ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। अब 15 अगस्त तक बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर मजबूत जमीनी संगठन तैयार किया जाएगा, जिससे पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती से उतरा जा सके। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज गति से चल रहा है। जिले में इसका पहला चरण पूरा हो गया है। प्रत्येक जनपद में कांग्रेस पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला व शहर कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को एक ही मंच पर शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ कांग्रेस की विचारधारा, गांधीवादी सिद्धांतों, सोनिया गांधी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संकल्पों के अनुरूप दिलाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में जिस तरह से भाजपा शासन में समाज में नफरत फैलाने और संविधान को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी गांधीवादी विचारधारा को अपनाकर सशक्त रूप से इसका मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद और पार्टी प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें