फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने उत्साह से मनाया हरियाली तीज, VIDEO

इनरव्हील क्लब दुद्धी की ओर से कस्बे के इच्छिता कैंपस में बुधवार की देर शाम हरियाली तीज उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न खेलों, नृत्य और झूला झूलकर सावन के पर्व का आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष लीना जायसवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने गीतों की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने झूला झूलकर सावन की हरियाली का आनंद भी उठाया। अध्यक्ष लीना जायसवाल और सचिव माधवी जायसवाल ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। सावन में चारों ओर हरियाली के बीच झूला झूलने और उत्सव मनाने की परंपरा हमारी संस्कृति और संस्कारों को दर्शाती है। ऐसे आयोजन परिवार और समाज को जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम में एडिटर स्वाति झा, कोषाध्यक्ष विनीता मसीह, आईएसओ वंदना जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें