फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से समझाया बच्चों को स्तनपान कराने का महत्व; VIDEO

कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शुक्रवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके जायसवाल, डॉ. दीप्ति सिंह और डॉ. केपी सिंह मौजूद रहे। डॉ. दीप्ति सिंह ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना जरूरी है। इससे शिशु को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। स्तनपान से मां और बच्चे दोनों को लाभ होता है। डॉ. एसके जायसवाल ने कहा कि पहले लोग स्तनपान पर विशेष ध्यान देते थे, लेकिन आधुनिक जीवनशैली और व्यस्तता के कारण इसमें कमी आई है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सिविल जज राहुल जी ने स्तनपान से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कॉलेज के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर स्तनपान के महत्व और इससे होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षण स्टाफ और प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. जेया वनिथा मौजूद रहीं। संचालन सुरसरी द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्या ने अतिथियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें