फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बनी मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्वयं सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। कार्यक्रम में डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परिवहन विभाग सोनभद्र द्वारा हायडील मैदान में विशेष यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित यात्रा के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें