फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सहित दो के वाहनों के उतरवाए हूटर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Apr 2026 08:56 PM IST

सोनभद्र जिले में शुक्रवार और शनिवार को हूटर, मोडिफाइड साइलेंशर और प्रेशर हार्न लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पहले दिन जहां 98 वाहनों के प्रेशर हार्न निकलवाए गए। वहीं शनिवार को भाजपा नेता सहित दो वाहनों पर लगे हूटर उतरवाए जाने के साथ ही अन्य वाहनो के खिलाफ चेकिंग-कार्रवाई का क्रम जारी रहा। रांग साइड चलने वाले 78 वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई करने के साथ ही एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई। सात बुलेट से मोडिफाइड साइलेंशर हटाए गए। मुख्यालय क्षेत्र में सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार की दोपहर उरमौरा और धर्मशाला चौक पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जहां भाजपा नेता सहित दो वाहनों के हूटर उतारे गए। वहीं कई वाहनों का प्रेशर हार्न उतरवाने के साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर हटवाए जाने का क्रम जारी रहा। रांग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रही। उधर, हाथीनाला में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग और रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार की भोर चार बजे तक चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। सीओ ओबरा अमित सिंह और प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह की मौजूदगी में चलाए गए अभियान बगैर नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने वाले 48 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें