फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में जायसवाल यूथ क्लब के होली मिलन समारोह, शामिल हुए प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल

नगर के रामलीला मैदान में जायसवाल यूथ क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं ने फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए और गले लगकर होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज के अध्यक्ष अजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश जायसवाल क्लब के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से कुलदेवता सहस्रबाहु जी महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने आकर्षक झांकी सजाई। फिल्मी गीतों पर नृत्य करते हुए बच्चों ने सबका मन मोहा। समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल ने स्वाजातीय बंधुओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। एक-दूसरे के सुख दुख में बढ़चढ़कर शामिल हों। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और समाज को कुरीतियों से दूर रखने की भी अपील की। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि समाज के लिए हर समय वह उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज, कोन, खलियारी, मधुपुर, रेणुकूट, अनपरा, म्योरपुर सहित पूरे जिले के स्वजातीय लोग शामिल हुए। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम जायसवाल, शालिनी जायसवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक दीपचंद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, धरमचंद, अध्यक्ष राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल, आशीष जायसवाल, संतोष, मोहन, पवन, राजकुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे। महामंत्री विनय जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें