फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में तेज बारिश ने गर्मी को धोया, सड़कों को डूबोया; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 09:39 PM IST

गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी को धो दिया तो नगर की सड़कें भी पानी में डूब गई। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो कर सर्विस लेन की सड़क पर फैल गया। इससे आवागमन करने वालों को जलालत झेलनी पड़ी। गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन को लोग मजबूर रहे। दूसरी ओर खेती-किसानी के लिए बारिश को बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ रहा। तीखी धूप के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक से बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब सवा 12 बजे से एक बजे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इसके बाद भी कुछ देर तक हल्की बारिश जारी रही। तेज बारिश का असर नगर की सड़कों पर दिखा। जलनिकासी का इंतजाम न होने से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़क पर जगह-जगह पानी लग गया। सबसे खराब स्थिति धर्मशाला चौराहे के करीब थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें