फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सलखन पहुंची भूवैज्ञानिकों की टीम, जीवाश्मों के संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत खान मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से शनिवार को सलखन जीवाश्म उद्यान में विशेष अभियान चलाया गया। भूवैज्ञानिकों की टीम ने पार्क में सफाई की। इस दौरान जियोलॉजिकल सैंपल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के जरिए सोनभद्र में पाए जाने वाले खनिज पदार्थों, अयस्कों के बारे में जानकारी दी गई। सलखन के जीवाश्म की महत्ता भी बताई। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक अंशू पांडेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई गई। भू-विरासत के संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें