फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम गाकर दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश, VIDEO

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को एसपी कार्यालय में सामूहिक गायन किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित जिले के अन्य सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों में भी वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर इसकी महत्ता बताई गई और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और एकता का प्रतीक है, जिसने सदियों से भारतवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का यह अमर स्वर हमें हमेशा देशहित में कार्य करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी प्रभारी निरीक्षकों और थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि आज गर्व का दिन है। हम सब लोग एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ बना रहे हैं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ने देश को एकता, अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। देश की आजादी में स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। हमारे देश के वीरों ने राष्ट्रीय गीत को पढ़कर, सुनकर अपने जीवन को त्यागा है। राष्ट्र की उन्नति, देश की एकता और अखंडता के लिए हम सब मिलकर योगदान दें, यही हम सब की राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी व स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर एडीएम रमेश चंद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें