भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन ने सिंचाई, बिजली, उर्वरक उपलब्धता और एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।