फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, VIDEO

कलेक्ट्रेट में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज और नगवां में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने 11 माह से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत कार्यरत रोजगार सेवकों का वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 का 11 माह का मानदेय अब तक लंबित है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों और उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला महामंत्री वेद प्रकाश और प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि रोजगार सेवक एसआईआर, बीएलओ, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड समेत शासन की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में लगातार जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन में सतीश चंद, रामनरेश पांडेय, कौशर अली, शशिकला, विनीता, बलिराम, आदित्य तिवारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें